ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का लालच देकर 66 हजार ठगे

फतेहाबाद, 1 सितंबर। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का लालच देकर भट्टूकलां के एक युवक से 66 हजार की ठगी होने का मामला सामने आया है। इस बारे पीडि़त ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दी थी, जिसके बाद रविवार को पुलिस ने केस दर्ज किया है।

साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस को दी शिकायत में भट्टूकलां निवासी प्रदीप ने बताया कि उसके पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है। 24 मार्च को उसके मोबाइल पर कॉल आई, जिसने कहा कि वह एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड डिपाटमेंट से बोल रहा है। उसके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का ऑफर चल रहा है और वह अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वा सकता है। इसके बाद उसने उसे एक ओटीपी भेजा। जब उसने यह ओटीपी उक्त युवक को बताया तो उसके क्रेडिट कार्ड से 66 हजार रुपये कट गए। इस पर उसने अपने साथ हुई ठगी का पता चला। उसने आरोप लगाया कि अज्ञात युवक ने धोखाधड़ी से ओटीपी लेकर उससे 66 हजार रुपये हड़प लिए है। इस बारे पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *