ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दुकानदार को डराने के लिए युवक ने की फायरिंग, पुलिस ने देसी कट्टा औऱ दो गोली के साथ किया गिरफ्तार

पलामू, 28 अगस्त।जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के महुडंडवा चौक पर दुकानदार को डराने के लिए फायरिंग करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका साथी फरार है। उसके पास से एक देसी कट्टा औऱ दो गोली बरामद की गईं है। पुलिस फरार युवक की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। युवक की पहचान पतिला गांव के मनीष कुमार सिंह पिता गिरेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जबकि फरार युवक राहुल कुमार सिंह पिता स्वर्गीय बिगन सिंह है।

तरहसी के थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बुधवार को बताया कि 24 अगस्त को शाम के समय महुडंडवा चौक पर जब लोग खाने-पीने एवं घूमने फिरने के लिए निकले हुए थे, इसी क्रम में दुकानदार को डराने के लिए पतीला गांव का मनीष कुमार सिंह ने अपने साथी राहुल कुमार सिंह के साथ देसी कट्टा से फायरिंग की थी। इस संबंध में 25 अगस्त को मामला दर्ज किया गया था। गुप्त सूचना मिलने पर मनीष कुमार सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया और उसकी निशानदेही पर उसके घर से एक देसी कट्टा और दो गोली बरामद की गई। घटना में इसी हथियार का इस्तेमाल आरोपी ने किया था। बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी युवक ने दुकानदार से दुकान की चाबी रात में सोने के लिए मांगी थी। अपराधी प्रवृत्ति का युवक होने के कारण वह घर पर नहीं सोता था। दुकानदार ने दुकान की चाभी देने से मना कर दिया था। इसके बाद उसने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *