October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

केरल के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

नई दिल्ली, 27 अगस्त । केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक्स पर दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए पोस्ट किया, “केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।”

केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार इस बैठक में भूस्खलन से प्रभावित वायनाड के पुनर्वास पर चर्चा की गई। उन्होंने केंद्र द्वारा मांगा गया एक अतिरिक्त, विस्तृत ज्ञापन भी प्रधानमंत्री को सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.