October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नौ साल की बच्ची से दरिंदगी, विरोध में थाने पर प्रदर्शन

कूचबिहार, 27 अगस्त। पड़ोसी पर नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है। कूचबिहार में चंदामारी की घटना बताई जा रही है।

इस घटना के विरोध में निवासियों ने सोमवार रात को कोतवाली थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया है। उन्होंने आरोपित की गिरफ्तारी के साथ ही कड़ी सजा देने की मांग की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपित को देर रात गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि कोलकाता आर.जी. कर मामले के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस बीच देश के अलग-अलग हिस्सों से एक के बाद एक दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। कूचबिहार में चंदामारी की घटना से जिले में तनाव है। लोगों ने कोतवाली थाने के सामने प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस ने घटना सामने आते ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि आरोपित को पुलिस मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर ले सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.