ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चीन नहीं भारत के नाम दर्ज हुआ अधिक आबादी का रिकॉर्ड, जानें कितनी है जनसंख्या?

#  जनसंख्या के मामले में चीन नीचे पिछड़ा

# भारत ने जनसंख्या के मामले में चीन को पछाड़ दिया

नई दिल्ली: भारत ने अब एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है | भारत ने चीन को पीछे करते हुए अब जनसंख्या के मामले में पहला स्थान ले लिया है | संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के आंकड़ों के मुताबिक भारत 142.86 करोड़ की जनसँख्या के साथ दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है | UNFPA के अनुसार चीन की जनसंख्या 142.57 करोड़ है | UNFPA की ‘द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट, 2023’, जिसका शीर्षक ‘8 बिलियन लाइव्स, इनफिनिट पॉसिबिलिटीज: द केस फॉर राइट्स एंड चॉइस’ है, ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट जारी की है |

आपको बता दें कि भारत की जनसंख्या 1950 के बाद से चीन से आगे निकल गई है जब संयुक्त राष्ट्र ने जनसंख्या डेटा एकत्र करना और जारी करना शुरू किया था | UNFPA के मीडिया सलाहकार अन्ना जेफरीज ने बताया, ‘हां, यह स्पष्ट नहीं है कि भारत ने चीन को कब पीछे छोड़ा है |

प्रयागराज: अतीक का खास गुर्गा असाद कालिया गिरफ्तार

जेफरीज ने कहा,कि इस रिपोर्ट में यह साफ है कि चीन की आबादी पिछले साल अपने चरम पर पहुंच गई और अब इसमें गिरावट आने लगी है | हालांकि भारत की आबादी के ग्रोथ रेट में भी 1980 के बाद से गिरावट देखी जा रही है | इसका मतलब यह है कि भारत की आबादी बढ़ रही है लेकिन इसकी दर पहले के मुकाबले अब कम हो गई है |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *