ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की दवा

जालौन, 10 अगस्त । उरई के बीकेडी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ करते बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। साथ ही स्वच्छ रहने के प्रति जागरूकता उदबाेधन दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने फीता काटकर किया।

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की महत्वता पर जोर डालते हुये बताया कि 1 साल से 19 साल तक के बच्चों को पेट कीड़े की दवा जरूर खानी चाहिए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र शर्मा ने कहा कि अधिकांश बच्चों में पेट से संबंधित अधिक बीमारियों का खतरा होता है। जिस वजह से बच्चों में खून की कमी, कुपोषण, मितली, उल्टी व दस्त होना तथा वजन में कमी होना जैसे दुष्प्रभाव होते है। क्योंकि ज्यादातर बच्चे बाहर खेलते समय कब किस चीज को हाथ लगाते हैं। उनको पता ही नही होता है। उन्हीं गंदे हाथों से घर की सारी चीजों को छूना, बिना हाथ पैर धोकर कुछ भी खा लेना, बिना ढका हुआ पानी पीना इन्हीं सब लापरवाही की वजह से बच्चों के पेट में बीमारियों होती हैं। जो कभी-कभी घातक भी साबित हो सकता है।

इसी को ध्यान में रखते हुए 1 साल से 19 साल तक के बच्चों को साल में दों बार एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाती है। जिससे बच्चों में होने इन सब समस्याओं से बचाया जा सके। नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने सभी लोगों से अपील किया कि एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *