ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सरकारी जमीनों पर से अवैध कब्जा हटाने का चलेगा अभियान

लखनऊ, 29 जुलाई  लखनऊ में सरकारी जमीनों पर से अवैध कब्जा को हटाने के लिए अभियान चलाया जायेगा। कमिश्नर डा.रौशन जैकब ने एक बयान में इसकी जानकारी दी।

लखनऊ की ​कमिश्नर डा.रौशन जैकब ने कहा कि शहर में अभी भी सरकारी जमीनों पर कब्जा है। इसको लेकर रणनीति के तहत अधिकारी कार्य करें। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लम्बे समय से जमीनों पर कब्जा कर लोग बैठें है। तहसील स्तर पर जांच कराने के दौरान सामने आ रहा है कि लखनऊ में करोड़ों रुपयों की जमीन पर अभी भी दबंग या भूमाफिया का कब्जा है।

उन्होंने कहा कि लखनऊ मंडल में तहसील स्तर पर सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) इस अभियान को अपने हाथों में लेंगे। एसडीएम सूची बनाकर अवैध कब्जेदारों को हटाने का काम करेंगे। इसमें तहसील स्तर पर बैठे अधिकारी पूरा सहयोग करेंगे। इस दौरान कोई जमीन को अपना बताता है तो उसे साक्ष्य व प्रमाण प्रस्तुत करने होंगे। किसी भी स्थिति में सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं होने दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व राजस्व विभाग के अधिकारी अभियान में पूरी तरह से सक्रिय रहेंगे। अभियान में रुकावट डालने वाले तत्वों के विरुद्ध स्थानीय पुलिस की मदद लेना है। सूची बनाकर अवैध कब्जा हटाने का अभियान लगातार चलायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *