ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विधानसभा की कार्यवाही 29 जुलाई पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित

रांची, 26 जुलाई। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया। विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने सदन को संबोधित किया। शोक प्रकाश शुरू हुआ, जिसमें राज्य समेत देश में बीते सत्र से अब तक दिवंगत हुए राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, खिलाड़ीयों और कलाकारों समेत अन्य गणमान्यों के प्रति सदन में शोक व्यक्त किया गया। विधानसभा स्पीकर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी समेत कई विधायकों ने शोक प्रकाश पेश किया। इसके बाद सदन को सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

यह सत्र आठ दिनों का है। इसमें छह कार्यदिवस होंगे। हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल यह अंतिम सत्र होगा। इसके बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस छह दिवसीय सत्र में सरकार सदन में अनुपूरक बजट पेश करेगी। दो अगस्त तक चलने वाले इस सत्र में 27 और 28 जुलाई को शनिवार और रविवार होने की वजह से कार्यवाही नहीं चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *