ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मेबलिन की एम्बैसेडर बनीं सुहाना खान, लोग बोले- शाहरुख की बेटी होने का ये फायदा

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड सुपरस्टार खानों के खान Shahrukh Khan की बेटी Suhana Khan की किस्मत जल्द ही बदलने वाली है | क्योंकि सुहाना खान की पहली फिल्म “The Archies” जल्द ही आने वाली है | मगर फिल्म के आने से पहले ही सुहाना खान की किस्मत खुल गयी है | सुहाना खान को मशहूर मेक-अप ब्रैंड Maybelline ने अपना ब्रैंड एम्बैसेडर बना दिया | ब्रांड एम्बैसेडर बनने के बाद सुहाना खान ने पहली बार मीडिया से बात की |

आपको बता दें कि सुहाना खान के इस कदम को लेकर पब्लिक को उनका ये कदम सही नहीं लगा |क्योंकि सुहाना ने अपने करियर में (प्रोफेशनली) अब तक कुछ नहीं किया | उनकी इकलौती पहचान यह है कि वो एक सुपरस्टार की बेटी हैं | हालांकि एक तबका ये भी है कि जो सुहाना और मेबलिन का बचाव कर रहा है|

सीएम नितीश ने की कांग्रेस अध्यक्ष खरडे और राहुल से मुलाकात

शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान न्यूयॉर्क के ब्यूटी ब्रांड मेबेलिन की नई ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं। सोमवार को मुंबई में एक इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें सुहाना ने शिरकत की है। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में सुहाना रेड सूट में नजर आईं। उन्होंने मुस्कुराते हुए इवेंट में एंट्री ली। वीडियो में सुहाना काफी खूबसूरत दिख रही हैं। फिल्मों में डेब्यू करने से पहले ही वह इस ब्रांड का नया चेहरा बन गईं।

फिल्म में आएंगी नजर…

बता दें, सुहाना इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। वह जल्द ही फिल्म डायरेक्टर जोया अख्तर की अगली फिल्म द आर्चीज के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगी। फिल्म में उनके अलावा खुशी कपूर,अगस्त्य नंदा कपूर और वेदांग रैना भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *