ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भारत-बांग्लादेश सीमा अवैध रूप से पार करने की कोशिश, एक धराया

दक्षिण दिनाजपुर, 26 जुलाई । जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के रायगंज सेक्टर के अंतर्गत 61 बटालियन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) हिली के सीमा प्रहरियों ने एक भारतीय नागरिक को अवैध रूप से सीमा पार कर भारत से बांग्लादेश जाने की कोशिश के दौरान पकड़ा है। पकड़े गएभारतीय नागरिक का नाम मोहम्मद हफीजुल है। वह बिहार का रहने वाला है।

बीएसएफ ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद हफीजुल को उस समय पकड़ा गया जब वह बिना बाड़ वाले पैच के माध्यम से भारत से बांग्लादेश अवैध रूप से सीमा पार करने के इरादे से सीमा क्षेत्र के पास संदिग्ध रूप से घूम रहा था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5 हजार 600 रुपये और बांग्लादेशी दो हजार टका बरामद हुआ। पकडे गए भारतीय नागरिक को जब्त सामान के साथ बीएसएफ ने आगे की करवाई के लिए हिली थाने को सौंपा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *