ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सोनभद्र में ट्रक की चपेट मे आए बाइक सवार युवक की मौत

सोनभद्र, 20 जुलाई। कोन थाना क्षेत्र में बस स्टैंड के पास शुक्रवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रक व बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में

बाइक सवार एक युवक की मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार समैलवा बागेसोती निवासी राकेश उरांव (19) व चचेरा भाई हरिशंकर (18) बाइक से कोन बस स्टैंड अपने भाई को लेने के लिए बीती रात जा रहे थे। रात्रि 10:40 बजे वह लोग जैसे ही कोन तिराहे पर पहुंचे तभी एकाएक सामने से आ रही ट्रक से टकरा गए। इस हादसे में राकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा चचेरा भाई हरिशंकर बाल बाल बच गया। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर मौकै से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक व बाइक को अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *