ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बंगाल में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

कोलकाता, 17 जुलाई। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आगामी 24 घंटों के दौरान सामान्यतः बादल छाए रहेंगे कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। अधिकतम आर्द्रता 97 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 69 फीसदी रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों में कोलकाता में 24.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

राज्य के अन्य जिलों में भी इसी तरह के मौसम की संभावना है। हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत अधिकांश जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। तापमान में अधिक बदलाव की उम्मीद नहीं है, जिससे दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं रहेगा। अधिकतर जिलों में आर्द्रता का स्तर भी ऊंचा रहेगा, जिससे उमस बनी रहेगी।

उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *