ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अस्पताल पर फायरिंग कर हत्या के प्रयास में फरार अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायल,गिरफ्तार

गाजियाबाद, 17 जुलाई। थाना लोनी पुलिस ने सर्वोदय अस्पताल से सामने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे एक शातिर अपराधी को बुधवार की तड़के मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस की गाेली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि थाना लोनी पुलिस रात्रि में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान निठौरा अन्डर पास के पास एक स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध युवकों को चेकिंग के दौरान रोका गया तो दोनों युवक अपनी स्कूटी को लेकर बायी तरफ रेलवे लाइन के किनारे कच्चे रास्ते की तरफ माेड़ कर भागने लगे। पुलिस पार्टी ने पीछा किया तो स्कूटी सवार युवक फिसल कर गिर गये। पुलिस टीम से खुद घिरा देखा दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षार्थ फायर किये गये। जिसमें एक बदमाश पैर पर गाेली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुये रेल की पटरी के किनारे भागने में कामयाब हो गया।

एसीपी ने बताया कि घायल बदमाश ने मौके पर ही संक्षिप्त पूछताछ में अपना नाम तोपेश उर्फ विनय ताेमर निवासी 349 गीतांजली विहार गली नं0 7 नवीन कुंज थाना लोनी बताया। उसने बताया कि 12 जुलाई की रात को मैंने और मेरे साथी योगी उर्फ यश शर्मा पुत्र सतीश ग्राम बंथला थाना लोनी ने सर्वोदय नर्सिंग होम के निकट बंथला फ्लाई ओवर पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की थी। उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल .32 बोर, एक जिंदा कारतूस .32 बोर व 02 खोखा कारतूस .32 बोर, सफेद रंग की स्कूटी व मौके से एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं। गिरफ्तार बदमाश ने बताया कि स्कूटी काे साथी योगी ने श्याम अस्पताल ग्राम नगर के सामने से बीती 28 जून को चोरी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *