ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

इतिहास के पन्नों में 17 जुलाईः बच्चों को ही नहीं, बड़ों को भी भाता है डिज्नीलैंड

देश-दुनिया के इतिहास में 17 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख बच्चों के मनोरंजन के लिए प्रसिद्ध डिज्नीलैंड पार्क के इतिहास से भी जुड़ी है। वॉल्ट डिज्नी ने 17 जुलाई, 1955 को कैलिफोर्निया में डिज्नीलैंड पार्क की शुरुआत की थी। पार्क में मौजूद डिज्नी कैरेक्टर्स को देखने हर साल लाखों लोग पहुंचते हैं। खास बात यह है कि अकेले वर्ष 2007 में लगभग एक करोड़ अड़तालीस लाख दर्शकों ने डिज्नीलैंड पार्क का भ्रमण किया। यहां पहुंचने वाले पर्यटकों में कई राष्ट्रपति, शाही लोग और अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल हैं।

डिज्नीलैंड जैसे सुंदर संसार की रचना का किस्सा बेहत रोचक है। कहते हैं कि एक रविवार को वॉल्ट डिज्नी अपनी दोनों बच्चियों डियान और भोरॉन के साथ ग्रिफिश पार्क घूमने गए थे। वहां उपस्थित दूसरे बच्चे तो खूब मस्ती कर रहे थे, लेकिन उनकी बच्चियों को यह पार्क रास नहीं आया। वे बोर हो रहे थे। यह देखकर डिज्नी सोच में पड़ गए। उनके मन में विचार आया कि क्यों न एक ऐसी जगह हो, जहां बच्चों के साथ-साथ बड़े भी मस्ती करें। बस फिर क्या था। वे एक ऐसी ही थ्रिलर और मस्ती भरी दुनिया के निर्माण में जुट गए। लंबे प्रयासों और परिश्रम के बाद आखिर उनका सपना डिज्नीलैंड के रूप में साकार हुआ।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1489: निजाम खान को सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया।

1549: यूरोपीय देश बेल्जियम के घेंट इलाके से यहूदियों को निकाला गया।

1712: इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने युद्धविराम संधि पर हस्ताक्षर किए।

1850: हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया।

1893 इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।

1918: रूस के जार निकोलस द्वितीय और उनके परिवार की हत्या।

1919: यूरोपीय देश फिनलैंड में संविधान को स्वीकृति प्रदान की गई।

1929: सोवियत संघ ने चीन के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त किए।

1943: ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स ने जर्मनी के पीनमुंदे रॉकेट बेस पर हमला किया।

1947: भारतीय यात्री जहाज एसएस रामदास एक समुद्री तूफान की चपेट में आ गया। हादसे में जहाज में सवार 713 यात्रियों में से 690 की मौत हो गई।

1948: भारत में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत सभी सार्वजनिक सेवाओं में भर्ती होने की पात्रता मिली।

1950: पंजाब के पठानकोट शहर के पास भारत की पहली यात्री विमान दुर्घटना।

1987: ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे।

1994ः धूमकेतू शुमेकर लेवी-9 का पहला टुकड़ा बृहस्पति से टकराया।

1995: फोर्ब्स पत्रिका ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर आदमी घोषित किया।

1996: तमिलनाडु के तत्कालीन मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई किया।

2002ः रूस की स्वेतलाना फीफाप्रोवा ने पोल वाल्ट स्पर्धा में नया यूरोपीय रिकार्ड कायम किया।

2003ः उत्तर पूर्व कांगो के एक शहर में जातीय हिंसा। 54 लोग मारे गए।

2006ः कैप कनैवरल (फ्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर सकुशल उतरा।

2008ः नाटो सेनाओं ने अफगानिस्तान में छुपे पाकिस्तान के आतंकियों पर मिसाइलों और हेलीकॉप्टरों से हमला किया।

2014: मलेशियन एयरलाइंस की फ्लाइट को रूस समर्थक अलगाववादियों ने मिसाइल के जरिए गिराया। हमले में फ्लाइट में सवार सभी 283 यात्रियों की मौत।

जन्म

1969ः हिंदी और भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन।

1943ः परमवीर चक्र सम्मानित फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों।

1997ः फ्रीस्टाइल पहलवान पूजा सिहाग।

निधन

1790ः प्रसिद्ध स्कॉटिश नीतिवेत्ता, दार्शनिक और अर्थशास्त्री एडम स्मिथ।

1928ः गवर्नर जनरल की गृह विभाग की समिति के सदस्य अलेक्जेन्डर मडीमैन।

1992ः भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका कानन देवी।

2013ः प्रसिद्ध इतिहासकार बरुन डे।

2018ः हिन्दी सिने जगत की अभिनेत्री रीता भादुड़ी।

2020ः भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ सीएस शेषाद्रि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *