ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चार पहिया वाहन सवार शिक्षकों की जान बाल बाल बची

झांसी, 16 जुलाई। झांसी में टहरौली थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह चार पहिया वाहन सवार शिक्षकों की जान बाल बाल बची। भैंस को बचाने में चार पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बेसिक शिक्षा विभाग के ब्लॉक बंगरा में तैनात अध्यापक टीकाराम श्रीवास, संगीता यादव, रागिनी वर्मा तथा ब्लॉक गुरसराय में तैनात नितिन अग्रवाल तथा रंजीत यादव सवार थे। सभी सुबह-सुबह अपने विद्यालय जा रहे थे। अभी वह लोग टहरौली थाना क्षेत्र के ग्राम वनगुवा के पास पहुंचे ही थे कि रास्ते में अचानक से एक भैंस आ गई। उसे बचाने के चक्कर वाहन चालक कल्लू अपना संतुलन खो बैठा।

इससे वाहन सड़क किनारे बने खाईनुमा गहरे गड्ढे में जा गिरी। रास्ते से गुजर रहे अन्य शिक्षक मौके पर रुक गए और वाहन में सवार अपने साथियों को बाहर निकाला। दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन में सभी शिक्षक और चालक पूर्णरूप से सुरक्षित हैं। सूचना पर सैकड़ों शिक्षक मौके पर पहुंच गए और अपने साथियों का कुशलक्षेम जाना, तत्पश्चात सभी अपने अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *