ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुंबई और पुणे में सुबह से भारी बारिश, जनजीवन प्रभावित

मुंबई, 13 जुलाई। मुंबई और पुणे शहर के आसपास इलाकों में शनिवार सुबह से हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। लगातार हो रही भारी बारिश का असर मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेनों पर पड़ा है। इससे मध्य, हार्बर लोकल रेलवे देरी से चल रही हैं। इसका खामियाजा मुंबईवासियों को भुगतना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने रविवार को मुंबई सहित आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

मुंबई में आज सुबह से ही कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। इससे नवी मुंबई, ठाणे, कल्याण, दादर, भिवंडी समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया है। भारी बारिश की वजह से अंधेरी, मिलन और मालाड सब-वे में पानी भर गया है। इन तीनों सब-वे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश की वजह से किंग सर्कल इलाके में पानी भर गया है। दादर से चेंबूर में भी बारिश की वजह से कई घरों में पानी घुसने की खबर मिली है।

पुणे में आज सुबह से कुछ इलाकों में मध्यम बारिश हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 14 जुलाई तक पुणे में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *