ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कानपुर: मुठभेड़ में गोली लगने से लुटेरा घायल

कानपुर, 12 जुलाई। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुई पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम से पनकी के समीप शुक्रवार सुबह एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश अंशु गुप्ता पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ की आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ हाल ही में एक महिला से लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। अपराधी पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *