ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कांग्रेसियों ने शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद का फूंका पुतला

ऋषिकेश, 8 जुलाई। महानगर कांग्रेस ने जयेंद्र रमोला के ऊपर फर्जी मुकदमा करने पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल का‌ कांग्रेस भवन के बाहर पुतला फूंका।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता बैसाख सिंह व चंदन पंवार ने कहा कि लगातार सत्ताधारी लोग विपक्ष के ऊपर झूठे मुकदमे करवाने का काम कर रहे हैं। ऋषिकेश कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला के ऊपर भी उत्तराखंड सरकार में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा झूठे मुकदमे कराए गए हैं। इसकी पूरी महानगर कांग्रेस घोर निंदा करती हैं अगर विपक्षी आम जनता की आवाज उठाने का काम नहीं करेगी तो कौन करेगा जिस तरह विधानसभा ऋषिकेश में सरकारी कामों पर धांधलेंबाजी की जा रही है। लगातार कांग्रेस द्वारा आवाज उठाने का काम कर रही है तो उनके ऊपर झूठे मुकदमे कर दिए जाते हैं लेकिन इससे कांग्रेस नेता व कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है क्योंकि हमारे नेता राहुल गांधी ने कहा हैं कि डरो मत ठीक उसी प्रकार पूरी कांग्रेस जनता की आवाज उठाने के लिए सब कुछ करने के लिए तैयार हैं। चाहे फिर यह सत्ताधारी लोग कितने भी झूठे मुकदमे हमारे ऊपर कर लें।
नि. पार्षद राधा रामोला व पूर्व महिला महानगर अध्यक्ष मधु जोशी ने कहा कि महिला कांग्रेस घोर निंदा करती है। उसका सदुपयोग किया जाए और हमारे कांग्रेस नेताओं के ऊपर ऐसे झूठे मुकदमे कितने भी हो जाएं। हम डरने वाले नहीं हैं।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, शैलेंद्र बिष्ट, ललित मोहन मिश्र, राजेंद्र कोठारी, ऋषि सिंघल, मधु जोशी, सरोज देवराड़ी, निवर्तमान पार्षद राधा रमोला, भगवान पंवार, देवेंद्र प्रजापति, मधु मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल रावत, रुकम पोखरियाल, राजेंद्र कोठारी, हरी सिंह नेगी, मुकेश जाटव, जतिन जाटव, प्रवीण जाटव, यूथ विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा, छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव, सौरभ वर्मा, तरुण त्यागी, गौरव यादव, संजय शर्मा, कार्तिक कुशवाह, आशीष, गौरव जोशी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *