ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

75वां वन महोत्सव का हुआ आयोजन, पेड़ लगाने की अपील

भागलपुर, 8 जुलाई। पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बिहार सरकार द्वारा सोमवार को भागलपुर वन प्रमंडल के तहत 75वां वन महोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नाथनगर के सीटीएस कैंपस में आयोजित की गई। इस वन महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में आयुक्त भागलपुर प्रमंडल विवेकानंद, भागलपुर वन प्रमंडल के पदाधिकारी, सीटीएस के प्राचार्य के अलावा प्रशिक्षण लेने वाले जवान मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने ट्रिपल आईटी में भी वन महोत्सव के उपलक्ष्य पर पौधारोपण किया। वहीं जिलाधिकारी ने वन महोत्सव पर लोगों को पर्यावरण से जुड़ने की बात कही और उन्होंने कहा परिवार में जितने सदस्य हैं उनके नाम, बेटियों के नाम और बुजुर्गों के नाम जरूर पेड़ लगाएं। उन्होंने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर पेड़ लगाए और जो पेड़ लगे उसे सुरक्षित भी रखें। उनकी रक्षा भी करें। प्रमंडलीय आयुक्त विवेकानंद ने कहा कि पूरे विश्व में 24% वन बचे हैं। जहां कि 33% पौधे होने चाहिए। उन्होंने सबों को आगे आने की अपील करते हुए कहा कि हमें आज के दिन संकल्प लेना चाहिए और सबों को अपने नाम एक पेड़ लगाना चाहिए। साथ ही पेड़ों की रक्षा करनी चाहिए। तभी हम जलवायु से हम लड़ सकेंगे।
समाप्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *