ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जमशाेदपुर में 14 लाख रुपए के गहनों की लूट

जमशेदपुर, 8 जुलाई। जिले के चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित पिताजुड़ी चौक में साेमवार सुबह लगभग आठ बजे 14 लाख रुपए के गहनों की लूट हो गई है।
बताया जाता है कि सोना दुकानदार उत्तम साव धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र स्थित महुलीशोल के निवासी हैं। वह प्रतिदिन की तरह सुबह बाइक से वे पिताजुड़ी चौक स्थित दुकान पर पहुंचे। दुकान का ताला खोलने लगे, तो देखा कि ताला का छेद बंद है। इसे देखकर वे पास के एक दुकानदार के पास गए और उसे बता रहे थे कि किसी ने ताला के छेद में बालू और फेवीक्विक डालकर उसे बंद कर दिया है।
इसी बीच, बाइक पर सवार होकर दाे युवक मौके पर पहुंचे। उत्तम साव की बाइक की डिक्की तोड़कर उसमें रखे गहनों से भरा बैग लेकर भाग गए। बैग में लगभग 100 ग्राम सोने के जेवरात तथा 4 से 5 किलो चांदी के जेवरात थे। अपराध को अंजाम देने के बाद लुटेरे जब भाग रहे थे, तभी एक युवक की नजर उन पर पड़ी। उसने लुटेरे का कॉलर पकड़ लिया, लेकिन किसी तरह लुटेरे भागने में सफल रहे। मामले की सूचना श्यामसुंदरपुर थाने की पुलिस को दी गई। श्यामसुंदरपुर थाना के एसआई नरेश राम मामले की छानबीन में जुट गए हैं। गहनों की लूट में इस्तेमाल की गई बाइक बहरागोड़ा जाने वाली सड़क पर बांसदा के समीप एनएच के किनारे खड़ी मिली है। पुलिस उस बाइक के सहारे लुटेरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
दुकान के पास मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया है कि लुटेरों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि लुटेरे काफी समय से सोना दुकान और उसके मालिक की रेकी कर रहे थे। सोना दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा नहीं होने का भी लुटेरों ने फायदा उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *