ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

नई दिल्ली, 8 जुलाई। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में तेजी बनी रही। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। दूसरी ओर, यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है।
अमेरिका में शुक्रवार को आए जॉब डेटा के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए। डाउ जॉन्स 66 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.54 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,567.19 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 164.46 अंक यानी 0.90 प्रतिशत उछल कर 18,352.76 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 39,301.47 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव की स्थिति बनी रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.46 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,203.93 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,675.62 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, डीएएक्स इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,475.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 5 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 4 सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। ताइवान वेटेड इंडेक्स 398.11 अंक यानी 1.69 प्रतिशत की बड़ी छलांग के साथ 23,954.70 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ 40,978.16 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,864.73 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,314.34 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,381 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.12 प्रतिशत टूट कर 3,406.64 अंक के स्तर तक गिर गया है। हैंग सेंग इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट आई है। फिलहाल ये सूचकांक 229.49 अंक यानी 1.29 प्रतिशत फिसल कर 17,570.12 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स से 0.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,250.25 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.53 प्रतिशत लुढ़क कर 2,934.23 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *