ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लगन कार्यक्रम से लौट रही मालवाहक पिकअप पेड़ से टकराई, एक की मौत, 13 घायल

दमोह, 2 जुलाई। जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह लगन कार्यक्रम से लौट रहा मालवाहक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हुए है। घायलों का पथरिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी अनुसार घटना मंगलवार सुबह जेरठ चौकी में आने वाले सागोनी कला गांव की है। यहां बंसल समाज के लोग मालवाहक पिकअप वाहन में सवार होकर विजावर से भांजी के लगन कार्यक्रम से पथरिया के बोबई और सागौनी कला गांव लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में सागोनी गांव के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस हादसे वाहन सवार 13 लोग घायल हो गए जबकि एक व्यक्ति पन्ने बंसल की मौत हो गई। हादसे की खबर जेरठ चौकी प्रभारी आनंद अहिरवार को मिली तो वह तत्काल मौके पर पहुंचे। डायल हंड्रेड को सूचना दी और अन्य साधनों से सभी घायलों को पथरिया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मृतक के शव को भी पथरिया शव ग्रह में रखवा दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को संभावना है कि चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *