ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को लिखा पत्र

नई दिल्ली, 02 जुलाई । दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। इसमें स्वाति ने कहा है कि जबसे मैंने दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है, तबसे दिल्ली सरकार के मंत्रियों और अफसरों ने आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

पत्र में कहा गया है कि पिछले 6 महीने से किसी को सेलरी नहीं दी गई है। बजट 28.5 प्रतिशत कम कर दिया गया है। 181 हेल्पलाइन वापस ले ली गई है। अध्यक्ष और दो सदस्यों की पोस्ट भरने के लिए कोई कार्य नहीं किया गया है। दलित सदस्य की पोस्ट 1.5 साल से खाली पड़ी है। महिला आयोग को फिर से कमजोर करने की हर संभव कोशिश की जा रही है। महिलाओं से दिल्ली सरकार क्यों दुश्मनी निकाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *