ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आरपीएफ ने शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार

रांची, 26 जून। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या एक से रौशन कुमार को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वह बिहार के जहानाबाद के काको का रहनेवाला है। रांची मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर स्टेशनों तथा ट्रेनों मे शराब कि धड़पकड़ के लिए ऑपरेशन सतर्क के तहत लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम में आरपीएफ और फ्लाइंग टीम ने बुधवार को रांची रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या एक पर जांच के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में ट्रॉली बैग के साथ खड़ा देखा। ट्रॉली बैग की जांच करने पर रॉयल व्हिस्की की 36 शराब की बोतल बरामद किया गया। इसके बाद रौशन कुमार को गिरफ्तार किया गया।

रांची के सहायक उपनिरीक्षक रवि शेखर नेबताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपित ने स्वीकार किया कि अपने निजी लाभ के लिए अधिक कीमत लेकर बेचने के लिए गाड़ी संख्या 18624 से जहानाबाद(बिहार) जा रहा था। इसी दौरान वह पकड़ा गया। जब्त शराब का बाजार मूल्य 25 हजार रुपये आंका गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *