ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बुलढाणा में बस में आग लगने से खलबली, 48 यात्री बाल-बाल बचे

मुंबई, 25 जून । महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के चिखली तहसील के मेहकर फाटा में बीती रात एक निजी लग्जरी बस में अचानक आग लगने से खलबली मच गई। इस बस में सवार 48 यात्री तत्काल बस से बाहर सुरक्षित निकल गए। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे और बस में लगी आग को बुझा दिया।

यह बस चंद्रपुर से बारातियों को लेकर सोमवार को बुलढाणा लौट रही थी। जैसे ही बस चिखली तहसील के मेहकर फाटा इलाके में पहुंची , कई यात्री और चालक चाय पीने के लिए नीचे उतर गए। इसी दौरान बस में अचानक शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इसकी भनक लगते ही बस में बैठे अन्य यात्री तत्काल बस से नीचे उतर गए। इससे बड़ा हादसा होते -होते बच गया। बस के सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन उनका सामान जलकर राख हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *