ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वन मंत्री संजय शर्मा पहुंचे प्रतापगढ़, कर्मचारियों का बढ़ाया मनोबल

अलवर, 24 जून । वन एवम पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा सोमवार को धरियावद, प्रतापगढ़ स्थित सीतामाता वन्यजीव अभयारण पहुंचे। अभयारण में कुछ दिन पहले वन कर्मियों पर लकड़ी तस्करों ने हमला कर दिया था, जिसमें वन कर्मी घायल हो गए थे। वन मंत्री ने घटना के वक्त ड्यूटी पर रहे वन कर्मियों से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। मंत्री ने पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ से फोन पर वार्ता कर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

वन मंत्री ने कहा कि दोषी कोई भी हो, कठोर कार्रवाई होगी। वनों की सुरक्षा के लिए सरकार कटिबद्ध हैं। वन कर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए मंत्री ने कहा कि आप मजबूती के साथ अपनी ड्यूटी करें। मैं और हमारी पूरी सरकार आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *