ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तीन दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे भूटान के राजा जिग्मे खेसर वांगचुक

नई दिल्ली: भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक दिल्ली पहुंचे | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निमंत्रण पर भूटान के राजा भारत दौरे पर आए है | भारत पहुंचे भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक का स्वागत एयरपोर्ट पर विदेशमंत्री जयशंकर ने किया | इस दौरान मंत्री ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और अद्वितीय संबंधों को और मजबूत करेगी।

जयशंकर ने ट्विटर पर लिखा कि भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के भारत आगमन पर उनका स्वागत करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उनकी यात्रा भारत-भूटान की करीबी और अनूठी साझेदारी को और मजबूत करेगी।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु से भी करेंगे मुलाकात

भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात करेंगे। राजा जिग्मे की यह यात्रा दोनों देशों के बीच नियमित रूप से उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की लंबे समय से चली आ रही परंपरा को ध्यान में रखते हुए है। राजा जिग्मे वांगचुक की यात्रा भारत और भूटान दोनों को द्विपक्षीय सहयोग की पूरी श्रृंखला का मूल्यांकन करने का मौका देगी।

IPL 2023: CSK और LSG के बीच टक्कर आज, जानें कौन किस पर भारी

निराश्रित नहीं होगा एक भी गोवंश, सबके भरण-पोषण का होगा प्रबंध: सीएम योगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *