ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सिर में गोली लगने से बीएसएफ 94वें बटालियन के जवान की हुई मौत, गोली किसने मारी अज्ञात

कांकेर, 21 जून। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र अंतर्गत मारबेड़ा कैंप में पदस्थ एक बीएसएफ 94वें बटालियन का जवान मदन कुमार के सिर में गोली लगने से मौत हो गई है। जवान को गोली किसने मारी इसका पता नहीं चल पाया है। पखांजूर एएसपी प्रशांत कुमार शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएसएफ के 94वें बटालियन में पदस्थ मदन कुमार रोड ओपनिंग पार्टी में तैनात था। जवान आज शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान शौच के लिए जंगल में गया था। लेकिन काफी देर बाद भी जब जवान नहीं लौटा, तो साथी जवान उसकी तलाश में निकले। इसी दौरान कुछ दूर पर जवान का शव मिला। बताया जा रहा है कि जवान की मौत गोली लगने से हुई है, जवान के सिर में गोली लगी है। पुलिस ने जवान की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जवान को गोली किसने मारी इसे लेकर पखांजूर पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *