• October 14, 2025

योग हमें जीने की कला सिखाती हैं : कार्यवाहक कमान्डेंट

 योग हमें जीने की कला सिखाती हैं : कार्यवाहक कमान्डेंट

पूर्वी चंपारण , 21 जून । जिले में पीपरा कोठी स्थित 71वीं वाहिनी एसएसबी कैम्प में शुक्रवार को कार्यवाहक कमांन्डेट दिनेश कुमार ममोत्रा के निर्देशन में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया।इस अवसर पर एसएसबी के अधिकारियों जवानों व बड़ी संख्या में जुटे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने पिपराकोठी खेल मैदान में योगाभ्यास किया।

मौके पर कमांन्डेंट ममोत्रा ने बताया कि योग कर के हम अपने शरीर को निरोग रख सकते हैं साथ ही एक स्वस्थ व खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकते हैं। वर्तमान समय मे लोग धीरे धीरे तनाव व मानसिक विकृतियां जैसी रोगों से ग्रसित होते जा रहे है जिसे हम निरंतर योग कर सही कर सकते हैं। इस अवसर पर एसएसबी के जवानों ने मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 25 बिहार बटालियन के एनएनसी कैडेट्स के साथ संयुक्त रूप से योगाभ्यास कर लोगो को जागरूक किया।

इस दौरान 45 मिनट के योगाभ्यास में लगभग दो दर्जनों से ज्यादा योगासन जैसे सूक्ष्म व्यायाम, ताड़ासन, अनुलोम विलोम, मण्डुकासन,भ्रामरी, कपाल भांति, त्रियकासान इत्यादि किया गया। भारत- नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित एसएसबी सीमा चौकियों में भी ग्रामीणों के साथ मिल कर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर दिनेश ममोत्रा, विश्वजीत तिवारी उप कमान्डेंट,भाग सिंह सहायक कमान्डेंट, निरीक्षक किशन सिंह, सुरेंद्र सिंह ,रजनीश कुमार, सुकांता सिन्हा, हरदेव सिंह, संदीप कुमार,योग गुरु मुख्य आरक्षी अंगद सिंह और बड़ी संख्या में जवान और ग्रामीण मौजूद थे।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *