ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लगातार बढ़ रहा है भाजपा का कुनबा:कंवर पाल

यमुनानगर, 21 जून। भाजपा की जनहित नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में जगाधरी में हो रहे विकास कार्यों और कृषि मंत्री कंवर पाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर जगाधरी विधानसभा के लोपयों गांव से जिला परिषद के पूर्व पार्षद रहे परमजीत सिंह, एडवोकेट निरमपाल शर्मा और समाजसेवी सुमित सैन ने बहुजन समाज पार्टी को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। कृषि मंत्री ने पार्टी का पटका पहना कर सभी का भाजपा परिवार में स्वागत किया।

मंत्री कंवर पाल ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें छोटे कार्यकर्ता से लेकर बड़े पदाधिकारी तक बराबर मान-सम्मान मिलता है। भाजपा में मिलने वाले मान-सम्मान व नीतियों एवं योजनाओं से प्रभावित होकर प्रतिदिन भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के हर क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं और इनका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है।

भाजपा की जनहित की योजनाओं व विकसित भारत बनाने से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने की होड़ सी लगी हुई है। दूसरे राजनैतिक दलों से शामिल होने वाले नेताओं से यह सिद्घ होता है कि भारतीय जनता पार्टी देश व प्रदेश में पूरी निष्पक्षता एवं जनहितैषी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि देश हर क्षेत्र में शिखर छू रहा है और यह तभी संभव हो पाया है जब देश की कमान प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *