ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सुगौली में मामूली विवाद में मारपीट,चली गोली

पूर्वी चंपारण,19 जून जिले में सुगौली थाना क्षेत्र के दक्षिणी मंसिघा पंचायत के लक्ष्मीपुर नयका टोला मामूली विवाद में एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष के साथ मारपीट और गोली चलायी गई। जिसमें एक अधेड़ के नाक को चीरती हुई गोली निकल गई।

मारपीट में दो अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना मंगलवार की है जब सड़क के किनारे गांव का एक लड़का मो.कासिम खड़ा था। तभी गांव का शाहिद आलम ट्रैक्टर लेकर जा रहा था जिसका पहिया कासिम के पैर पर चढ़ गया जिससे उसको मामूली सी चोट आयी। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और लोगों ने समझा-बुझा कर खत्म करने का प्रयास किया। लेकिन इसी बीच दूसरे पक्ष के दौलत हुसैन और मास्टर अयूब ने बंदूक से गोली चला दी।

गोली चलते देख शेख नैमुल्लाह ने पेड़ की आड़ लिया तब तक गोली उसके नाक को चीरती हुई निकल गई।जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। लोगों ने आनन-फानन में उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया,जहां से जहां से बेहतर उपचार के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि गोली लगने की सूचना पुलिस को दी गई,जहां पुलिस के द्वारा पहले इलाज कराने को कहा गया। तीनों घायलों में मो नैमुल्लाह,शेख समशुद्दीन और मो कासिम का मोतिहारी में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *