ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गायत्री मंत्र, हनुमान चालीसा और आरती प्रतियोगिता 16 जून को

सनातनी धर्म और संस्कृति शिक्षा देने के उद्देश्य से हिंदू सहायक मंच की ओर से सनातन बच्चों के बीच गायत्री मंत्र, हनुमान चालीसा का पाठ और हनुमानजी की आरती प्रतियोगिता की जाएगी। यह आयोजन रातू रोड स्थित श्रीराम मंदिर चौक के श्री श्री 107 राम जानकी पंच देवता मंदिर में 16 जून को आयोजित की जाएगी ।

मंदिर के शंकर प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि 6 से 13 वर्ष के बच्चे इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। सभी को पुरस्कृत कर प्रमाण पत्र दिया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में राजेश अग्रवाल, अजय राजगढ़िया, अजीत तिवारी सहित अन्य लोग लगे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *