ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जंगली हाथियों का झुंड पहुंचा झारखंड विधानसभा

 रांची शहर में शनिवार आधी रात को झुंड से भटककर एक जंगली हाथी घुस आया। जंगली हाथी करीब दो घंटे तक झारखंड विधानसभा के आसपास घूमता रहा। इस दौरान स्थानीय लोग काफी दहशत में रहे। किसी तरह पुलिस ने सायरन बजाकर और पटाखे फोड़कर जंगली हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।

विधानसभा थाना प्रभारी प्रदीप ने बताया कि शनिवार रात करीब 12.30 बजे सूचना मिली कि विधानसभा के पास खेत की ओर एक जंगली हाथी आया है। स्थानीय लोग उसे भगाने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और पहले तो सायरन बजाकर हाथी को भगाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि, देर रात होने और सड़क पर भीड़ न होने के कारण हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया और स्थानीय लोगों ने धैर्य के साथ हाथी को भगाने में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *