ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चंबल क्रिकेट लीग सीजन-3 के फाइनल मैच के लिए तय हो गईं टीमें, रोमांचक रहे सेमीफाइनल मुकाबले

चंबल म्यूजियम द्वारा आयोजित चंबल क्रिकेट लीग सीजन-3 अब फाइनल मुकाबले की ओर बढ़ चला है। सीरीज के सेमी फाइनल में शनिवार को भिंड और भिटौरा टीमों के बीच भिड़ंत हुई। जालौन, इटावा और भिंड सीमा के बीहड़ों में स्थित चौरेला ग्राउंड पर भिंड और भिटौरा के बीच सेमीफाइनल मैच हुआ। भिटौरा टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

बल्लेबाजी करते हुए भिंड की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान से 107 रन बनाए। भिंड टीम के खिलाड़ी शिवम ने 1 छक्का और 3 चौका सहित सर्वाधिक 25 रन का योगदान दिया। जवाब में उतरी भिटौरा टीम 10.2 ओवर में 78 रन पर आल आउट होने से हार गई। भिटौरा टीम के खिलाड़ी कल्लू सिंह ने सर्वाधिक 2 छक्का सहित 14 रन बनाए।

सेमीफाइनल की विजेता भिंड टीम के खिलाड़ी कृष्णा 4 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे। कृष्णा को ट्राफी चंबल संग्रहालय से जुडेक मनोज सोनी के हाथों से प्रदान की गई। इस मैच से पूर्व चौरेला और मरदानपुरा टीमों के बीच हुई भिंड़त में चौरेला टीम की जीत हुई। चंबल क्रिकेट लीग सीजन 3 का फाइनल मैच 2 जून को भिंड और चौरेला के बीच खेला जाएगा।

चंबल संग्रहालय के संस्थापक डॉ. शाह आलम राना ने कहा कि चंबल अंचल के खिलाड़ियों के हौसलों को सलाम हैं जिन्होंने आसमान से आग बरसाती प्रचंड गर्मी में ग्राउंड को अपने पसीने से तर कर दिया। चंबल क्रिकेट लोग सीजन 3 का 16 दिवसीय आयोजन सरकारी और गैर सरकारी आर्थिक सहयोग के बगैर होना बड़ी बात है। यह कार्यक्रम यहां के स्थानीय लोगों के आर्थिक और श्रम सहयोग की बदौलत ही मुमकिन हुआ है।

चंबल अंचल के स्वतंत्रता संग्राम के उन महानायकों को समर्पित है। जिन्होंने हमें आजादी से जीने की सौगात दी। चंबल क्रिकेट लीग सीजन-3 का 2 जून को होने वाले समापन समारोह में विजेता टीम को चंबल घाटी के आदि विद्रोही लालजू सिंह स्मृति ट्राफी के साथ 11000 रुपये नकद राशि, सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र से नवाजा जाएगा। उपविजेता टीम को क्रांतिवीर दौलत सिंह कुशवाह स्मृति ट्राफी के साथ 8000 रुपये की नकद राशि, टीम के सभी खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। 16 दिवसीय चंबल क्रिकेट लीग सीजन 3 में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को क्रांतिवीर जीता चमार स्मृति मैन आफ द सीरीज ट्राफी प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *