ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अलवर में बदला मौसम का मिजाज, उमस भरी गर्मी से बारिश ने दिलाई राहत

अलवर शहर में शनिवार दोपहर करीब साढे तीन बजे मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से तेज धूप थी, लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छाए और बरसात हुई। जिसके बाद मौसम सुहावना हो गया और तपन भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।

बारिश से पहले तापमान 42 डिग्री रहा जबकि बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई। नौतपा के चलते पिछले कुछ दिनों से आसमान से आग बरस रही हैं। जिस कारण लोगों का घरों से निकलना बंद हो गया हैं। जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। शाम को जरूर सड़कों पर लोग दिखाई दे रहे हैं, वरना रोड़ दिनभर खाली ही रहते हैं। पंखे कूलर और एसी ही इन दिनों गर्मी से बचाव का सहारा बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *