ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने साप्ताहिक परेड का निरीक्षण करने के बाद ली सलामी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण करने के बाद सलामी ली। इसके पश्चात पीआरवी वाहनों, थाना मोबाईल जीप व सुमो, लेपर्ड को चेक कर पुलिस लाइन्स का निरीक्षण किया।

एसएसपी ने परेड सलामी के पश्चात परेड में सम्मिलित अधिकारी व कर्मचारियों का टर्न आउट चेक किया गया, जिसके पश्चात पुलिसकर्मियों का फिटनेस परीक्षण रिजर्व पुलिस लाइन्स ग्राउन्ड में लिया गया। इसके पश्चात पीआरवी वाहनों, थाना मोबाईल, जीप, लैपर्ड आदि को वाहन में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों आदि सहित चेक किया गया तत्पश्चात क्वार्टर गार्द सलामी के पश्चात क्वार्टर गार्द का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

इसके पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स का भ्रमण करते हुए मेस, जिम्नेजियम, बैरक, आवासीय परिसर इत्यादि की साफ-सफाई को देखा गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। तत्पश्चात आदेश कक्ष में विभिन्न गार्द कमांडरों के रजिस्टरों का अवलोकन किया गया तथा निर्माणाधीन भवनों व चल रहे कार्याे व कार्यालयों का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *