ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बस चले तो मेरी हत्या करा दें, केशव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के गंभीर आरोप बस चले तो मेरी हत्या करा दें पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सपा सभी से प्यार करती है। सभी का सम्मान करती है। केशव प्रसाद मौर्य को कुर्सी का खतरा है। उनकी कुर्सी कभी भी जा सकती है। सपा गठबंधन जीत तय है।

बस चले तो मेरी हत्या करा दें, केशव के बयान पर अखिलेश का पलटवार, उन्हें कुर्सी का खतरा 

दरअसल, गुरुवार सुबह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक चैनेल से बात करते हुए अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने अंदर मेरे प्रति जहर भरा हुआ। केशव प्रसाद ने कहा कि अखिलेश यादव का बस चले तो वो मेरी हत्या करा दें। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मुझे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।

 

https://youtu.be/ONW0cSgtj0Q

अखिलेश यादव खाली सहानुभूति न बटौरे। केशव ने नसीहत देते हुए अपनी पार्टी पर ध्यान दें। 2024 में सपा का सफाया हो ही जाएगा। इस तरह की बयानबाजी से उन्हें कुछ हासिल नहीं होने वाला है।  मैं उनको हमेशा अखिलेश जी, पूर्व मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष से संबोधित करता हूं। सम्मान करता हूं। लेकिन उनको मेरे प्रति दुर्भावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *