ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पेसल वीड स्कूल के समर कैंप के संदर्भ में गोष्ठी आयोजित

पेसल वीड स्कूल के फाउंडर एवं अध्यक्ष डॉक्टर प्रेम कश्यप और प्रधानाचार्य जतिन सेठी ने पेसल वीड स्कूल में आयोजित होने वाले समर कैंप 2024 के उपलक्ष्य में बुधवार को एक गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि नन्हे मुन्ने बच्चों में क्षमता विकास, साहस और उनकी रुचियों को सामने लाने का माध्यम समर कैंप होता है। समर कैंप बच्चों को आज के इस कंपटीशन वाले दौर में संघर्ष करने, अपने हुनर को निखारने एवं निरंतर आगे बढ़ते रहने और गुणों से परिपूर्ण रहना सीखाता है।

उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी हम पेसल वीड स्कूल देहरादून में समर कैंप का आयोजन कर रहे हैं। यह आयोजन एक जून से लेकर 15 जून तक होगा। उन्होंने कहा कि हम बच्चों में समावेशी विकास को ध्यान में रखते हुए समर कैंप के मॉड्यूल को डिजाइन करते हैं एवं एक्सपर्ट्स की ओर से उस पर विचार मंथन के बाद ही अंतिम प्रारूप को तैयार करते हैं और फिर उसे समर कैंप में शामिल किया जाता है। इस बार हम समर कैंप में हॉर्स राइडिंग, स्विमिंग, बास्केटबॉल, आर्ट एंड क्राफ्ट, ऑर्डिनरी स्किल, ताइक्वांडो, योग, मेडिटेशन, बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस को शामिल किया है। इस समर कैंप में बच्चे विश्वस्तरीय शिक्षक, ट्रेनर एवं खिलाड़ियों के माध्यम से अपने हुनर को निखारेंगे। प्रत्येक बच्चा दिए गए गतिविधियों में से तीन विषयों का चुनाव कर सकता है एवं अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकता हैं। बच्चों के अभिभावकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इस समर कैंप का समय प्रात 8:00 बजे से लेकर मध्याह्न 12:00 बजे तक रखा गया है। बच्चों को घर से लाने-ले जाने के लिए गाड़ियों की भी व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *