• February 14, 2026

नौकरानी के लिए पत्नी ने पति की कराई दूसरी शादी, पीड़िता पहुंची थाना

 नौकरानी के लिए पत्नी ने पति की कराई दूसरी शादी, पीड़िता पहुंची थाना

एक पत्नी ने स्थायी नौकरानी के लिए अपने पति की दूसरी शादी करा दी। मामला जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सैनो गांव की है। शादी के चार दिन बाद से ही पति ने पत्नी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। पहली पत्नी के संग पति को देखने के बाद जब पीड़िता ने पति से पूछा तो उन्होंने कहा कि यह मेरी पत्नी है। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। शादी के 20 दिन बाद दूसरी पत्नी वापस दिल्ली से भागलपुर पहुंची और उन्होंने महिला थाना में लिखित शिकायत कर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता का कहना है कि मेरे से धोखेबाजी से शादी किया गया। मेरे पिता रिक्शा चला कर घर का भरण पोषण करते है। गरीब घर की लड़की को देख उन्होंने हमसे शादी की। दिल्ली जाने के बाद उन्होंने कहा कि मैं नौकरानी के लिए तुमसे शादी किया।

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सैनो गांव निवासी संजय रविदास की पुत्री काजल कुमारी से हिंदू रीति रिवाज के साथ मुंगेर के खड़गपुर थाना क्षेत्र के रतनी निवासी हीरालाल दास से 2 मई को शादी हुई थी। 4 मई को काजल और हीरालाल दास दिल्ली के लिए रवाना हुए। वहां एक-दो दिन तक सबकुछ तो ठीक रहा। उसके बाद पहली पत्नी संगीता देवी के साथ हीरालाल दास उठना- बैठना करने लगा। जब दूसरी पत्नी काजल ने उनसे पूछा तो हीरालाल ने कहा कि यह मेरी पत्नी है। तुम इसकी सौतन हो। तुमसे नौकरानी के लिए हमने शादी किया है। रहना है तो रहो नहीं तो चली जाओ। विरोध करने पर काजल के साथ मारपीट और गाली गलौज कर वहां से भगा दिया गया, जिसके बाद काजल दिल्ली से भागलपुर पहुंची और उन्होंने यहां पर महिला थाने में लिखित शिकायत कर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है।

पीड़िता काजल ने बताया कि शादी के बाद वह मुझे दिल्ली लेकर गए। जहां पर उनकी पहली पत्नी थी। एक प्राइवेट बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। मेरी सौतन संगीता का कहना था कि पति से शादी तुमसे हमने इसलिए करवाया है कि तुम यहां पर नौकरानी बनकर रहो। वरना यहां से चली जाओ। विरोध करोगी तो यही मार देंगे। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *