ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मंडावली थाने के पास पार्किंग में लगी आग, 17 कारें राख

पूर्वी दिल्ली के मंडावली थाने के पास पार्किंग में बीती रात आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक पार्किंग में खड़ी 17 कारें राख हो चुकी थीं।

दमकल विभाग के मुताबिक, मंगलवार देररात 1:17 बजे मंडावली थाना के पास पार्किंग में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की टीम को मौके पर भेजा गया। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल की 9 गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकल अधिकारी का कहना है कि इस आग में पार्किंग में खड़ी 17 कार जल गईं। फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। जांच के बाद ही आग लगने की वजह का पता चल पाएगा।

बीती रात उत्तम नगर इलाके के एक बिजली के खंभे पर भी आग लग गई । गनीमत रही की आग फैलने से पहले उसे पर काबू पा लिया गया। इसी क्रम में तड़के सुबह करीब चार बजे चांदनी चौक स्थित फतेहपुरी मस्जिद के पास कुछ दुकानों में आग लग गई। खबर मिलते ही दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। राहत की बात यह रही कि सभी घटनाओं में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *