ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

केलो नदी खर्राघाट के पास एक अज्ञात बालिका की लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी

केलो नदी में खर्राघाट के पास रविवार सुबह एक अज्ञात बालिका जिसकी उम्र क़रीब 12-13 वर्ष पानी में डूबी हुई मिली है। पुलिस शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई कर रही है, साथ ही पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मृत बालिका ने नीले रंग की टी शर्ट, जिसमें सेंट पॉल्स हाई स्कूल पटना लिखा हुआ है। गले में लाल धागा में दुर्गा मां का लाकेट है, बायें हाथ की उंगली में अंगूठी पहनी है तथा बायें पैर में कालाधागा बंधा है और दाहिने हाथ में अतिरिक्त एक छोटी उंगली है।

दाहिने हाथ की गदेली में लाल स्याही से फूल जैसा बना हुआ है। थाना चक्रधर नगर थाना प्रभारी ने अपील करते हुए कहा है कि कृपया बालिका की पहचान होने पर थाना प्रभारी चक्रधरनगर (9479193210) या पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ (9479193299) को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *