ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पुलिस ने कुल्लू में नष्ट की अफीम की अवैध खेती

थाना पतलीकुहल के अंतर्गत पुलिस दल ने दूर दराज क्षेत्र में भारी मात्रा में अफीम की खेती को नष्ट करने में सफलता हासिल की है। अफीम की अवैध खेती करने का मामला शनिवार को दूर दराज क्षेत्र में उस दौरान सामने आया जब पुलिस दल थिन्चीपाल के समीप गांव डमचीन में पहुंची, जहां खेतों में अफीम की खेती लहलहा रही थी।

पुलिस दल ने खेतों में लहलहा रहे अफीम के करीब 25455 अफ़ीम के अवैध पौधों को बरामद करके नष्ट किया।

पुलिस अधीक्षक डॉ कार्तिकेयन ने बताया कि पुलिस ने अफीम के पोधों को नष्ट करके अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा 18 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *