ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सेवानिवृत्त दरोगा के मकान में लाखों की चोरी

टीपीनगर थाना क्षेत्र की शांति कुंज कॉलोनी में शुक्रवार देर रात सेवानिवृत्त दरोगा के घर से लाखों का सामान चोरी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चोरी करने वाले बदमाश सीसीटीवी में कैद में हो गए।

उत्तर प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त उप निरीक्षक सत्येंद्र कुमार टीपीनगर थाना क्षेत्र की शांतिकुंज कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। सत्येंद्र ने बताया कि शुक्रवार की रात वह घर की छत पर, उनका बेटा प्रिंस तथा पुत्रवधू निशि मकान के प्रथम तल पर बने कमरे में और पत्नी सुनीता घर के ग्राउंड फ्लोर पर बने कमरे में सोई थीं। देर रात किसी समय पड़ोसी के निमार्णाधीन मकान की छत के रास्ते बदमाश सत्येंद्र के घर में दाखिल हो गए। बदमाशों ने मकान के प्रथम तल पर कमरे में रखी सेफ खोलकर लाखों की ज्वैलरी और दो लाख रुपए नकद चोरी कर लिये। शनिवार की सुबह चोरी का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन से चार बदमाश टॉर्च लेकर गली में चहलकदमी करते हुए दिखाई दिए।

पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *