ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नाबालिग का अपहरणकर्ता गिरफ्तार

नाबालिग के अपहरण करने के आरोपित को गंगनहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।

कोतवाली गंगनहर में पीड़ित के परिजनों ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए 24 मई को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने आज आरोपित विशाल शर्मा पुत्र स्व. विजेंद्र कुमार शर्मा निवासी पवन विहार बीएसएनएल एक्सचेंज दिल्ली रोड थाना सदर जनपद सहारनपुर -उत्तर प्रदेश को सहारनपुर स्थित सरकारी अस्पताल के गेट के समीप दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *