ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में चौतरफा बिकवाली का दबाव

ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का रुख बना रहा। दूसरी ओर, एशियाई बाजारों में आज चौतरफा बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.09 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,308.13 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 108.91 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,794.87 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,833.34 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,424.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.35 प्रतिशत उछल कर 8,195.97 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,768.96 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में आज चौतरफा बिकवाली का दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के सभी 9 बाजारों के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 118.50 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,529.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 39,042.10 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। हैंग सेंग इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल ये सूचकांक 401.89 अंक यानी 2.09 प्रतिशत फिसल कर 19,234.33 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.38 प्रतिशत लुढ़क कर 3,301.51 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,725.64 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.58 प्रतिशत टूट कर 1,370.76 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,221.52 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.42 प्रतिशत फिसल कर 3,158.03 अंक के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *