ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हेलिकॉप्टर हादसे में दिवंगत ईरान के राष्ट्रपति का अंतिम संस्कार मशहद में गुरुवार को

हेलिकॉप्टर हादसे में दिवंगत ईरान के राष्ट्रपति का अंतिम संस्कार पवित्र शहर मशहद में गुरुवार को होगा। देश में शहीदों से संबंधित समारोहों और सेवाओं की जिम्मेदारी संभालने वाले संगठन ने मशहद में इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

संगठन ने जानकारी दी है कि पूर्वी अजरबैजान प्रांत में आज सुबह 9:30 बजे ताब्रीज शहर में शोहदा स्क्वायर से मोसल्ला तक अंतिम संस्कार की प्रथम रस्म समारोह पूर्वक अदा की जाएगी। इसके बाद कोम शहर में हजरत मासूमेह के पवित्र स्थान से जामकरन मस्जिद तक समारोह होगा। अगले चरण में तेहरान में इमाम खुमैनी के मोसल्ला में अंतिम दर्शन किए जाएंगे। अगले दिन बुधवार सुबह 7:30 बजे तेहरान में अंतिम प्रार्थना होगी। इसके बाद दफन जुलूस तेहरान विश्वविद्यालय से आजादी स्क्वायर की ओर बढ़ेगा।

अपराह्न में विदेशी गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में शहीदों के सम्मान में एक समारोह होगा। गुरुवार को बिरजंद में सुबह 8:00 बजे से दक्षिण आखिरी विदाई समारोह होगा। दोपहर को पवित्र शहर मशहद में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *