ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गुजरात में अगले पांच दिन रहेगा गर्मी का प्रकोप

गुजरात में आगामी पांच दिन तक भीषण गर्मी रहेगी। इस दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान 2 डिग्री तक बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। दिन के 12 बजे से शाम 5 बजे तक गर्मी का सर्वाधिक अनुभव होगा। लोगों से इस दौरान सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

मौसम विभाग के निदेशक एके दास ने बताया कि अभी पांच दिन तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। गुजरात के उत्तर और दक्षिणी भाग के समुद्री किनारे के क्षेत्र यानी कच्छा का अखात और खंभात के अखात में उत्तर पश्चिम दिशा से 15 से 20 नोट्स प्रति घंटे हवा बही है। आगामी 24 घंटे में गुजरात पर दक्षिण पश्चिम दिशा से हवा बहने की संभावना है। हालांकि आगामी पांच दिन तक जिलों में अधिकतम तापमान में अधिक बदलाव नहीं रहेगा। जिलों के अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

दास ने बताया कि आगामी 5 दिन के दौरान राज्य के विविध जिलों में एक से दो डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ सकता है। हाल में उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एप्रोच कर रहा है। जम्मू कश्मीर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। मौसम विभाग के अनुसार गुजरात पर इसका असर नहीं होगा। 5 से 7 दिन के बाद एक बार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस गुजरात के उत्तरी विभाग को एप्रोच करेगा। इसके कारण गुजरात पर इसका असर होगा या नहीं, इस पर फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार राज्य के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। एक दिन पूर्व बुधवार को राज्य के कई जिलों के अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान व्यक्त किया गया था। इसके अनुसार आज अहमदबाद का तापमान 40.8 डिग्री से बढ़कर 41 डिग्री तक जाने की उम्मीद है। दिन के 12 बजे से शाम 5 बजे तक सर्वाधिक गर्मी रहेगी। 8 घंटे में 12 डिग्री तक तापमान बढ़ने का अनुमान है।

7 जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के 7 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। इसमें सर्वाधिक गर्म शहर आणंद का वल्लभ विद्यानगर में 41.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *