ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भदोही की आकांक्षा प्रदेश की टॉप टेन में भी शामिल

हाईस्कूल की परीक्षा में भदोही जनपद का परिणाम बेहतर रहा है। बेटियों ने अच्छी-खासी उपलब्धि हासिल की है। पंडित राम तवंल इंटरमीडिट कॉलेज, रोही की छात्रा आकांक्षा पाण्डेय ने जहाँ हाईस्कूल परीक्षा में कॉलेज टॉप किया है। वहीं जनपद में दूसरे स्थान के साथ प्रदेश की टॉपटेन में भी है।

कॉलेज और परिजनों के अनुसार आकांक्षा ने 581/600 अंक यानी 96.83 फीसदी अंक हासिल किया है। बेटी की इस सफलता पर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने जहाँ बधाई दी है वहीं परिजन भी बेटी की सफलता पर बेहद खुश हैं। आकांक्षा भदोही जनपद के डीघ विकाखंड के बयाँव गांव की निवासी है। पिता श्रीनिवास पांडेय जहाँ बेटी की सफलता पर खुश हैं। वहीं माँ सीमा पांडेय ने कहा है यह मेरे लिए गर्व की बात है। बड़े दादा श्रीकांत एवं दादा आत्माराम पांडेय ने पोती की सफलता पर गर्व महसूस कर रहें हैं।

गाँव के लोग बेटी आकांक्षा सफलता पर उसे बधाई दे रहे हैं और खुद मिठाई खिला रहे हैं। आकांक्षा ने बताया है कि उसने बड़ी मेहनत और ईमानदारी से पढ़ाई किया। वह इस परिणाम से बहुत खुश हैं। आगे की परीक्षा के लिए और कड़ी मेहनत करना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *