• December 27, 2025

राम नवमी पर्व पर नमामि गंगे ने रामघाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

 राम नवमी पर्व पर नमामि गंगे ने रामघाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

चैत्र नवरात्र के रामनवमी पर बुधवार को नमामि गंगे के सदस्यों ने रामघाट को अपने श्रमदान से चमका दिया। घाट पर और गंगा के किनारे स्वच्छता अभियान में भागीदारी कर सदस्यों ने लोगों से गंगा के संरक्षण की अपील की। साथ ही पौराणिक रामघाट पर सफाई के लिए लोगों को जागरूक किया। प्रभु श्री राम के भजनों के बीच रामघाट पर इधर-उधर बिखरी गंदगी को टोकरी में समेट कर कूड़ेदान तक पहुंचाया गया।

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि रामनवमी का पर्व भगवान राम के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। जगत का कल्याण करने के लिए और रावण का वध करने के लिए भगवान ने राम का अवतार लिया। रामनवमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत को भी दर्शाता है। भगवान राम की गंगा के प्रदूषण रूपी बुराई को समाप्त करने का संकल्प हम सभी को लेना चाहिए। आयोजन में ऋतुराज सिंह, अनंत तिवारी, सुमन मेहरोत्रा, घनश्याम पांडेय आदि ने भी भागीदारी की।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *