• December 28, 2025

बेरोजगारों को रोज़गार देने के लिए कांग्रेस दृढ़ संकल्पित : यशपाल

 बेरोजगारों को रोज़गार देने के लिए कांग्रेस दृढ़ संकल्पित : यशपाल

कुमाऊं मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी निवास स्थान तिवारी फ़ार्म लामाचौड़ में कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश जोशी के समर्थन में एक सभा हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

इसमें मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि देश के हित में कांग्रेस का सत्ता में आना ज़रूरी है, तभी प्रदेश व क्षेत्र का भला संभव है। महंगाई पर अंकुश, बेरोजगारों को रोज़गार देने के लिए कांग्रेस दृढ़ संकल्पित है। साथ ही सांसद निधि का पूर्ण उपयोग होगा।

हलद्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने वर्तमान सरकारों को जुमले बाजो की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि अग्निवीर जैसी युवा विरोधी योजना को समाप्त भी किया जाएगा। पूर्व विधायक संजीव आर्या ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र में सर्व हितकारी है। कांग्रेस सत्ता में आएगी तो बहन अंकिता भंडारी जैसे मामलों में अंकुश लगेगा। राहुल छिमवाल जिला अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकारों ने बेरोजगारों की फ़ौज खड़ी कर दी है।

नीरज तिवारी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अतिथियों के साथ साथ कांग्रेस परिवार और सम्मानित क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से योगेश जोशी, पवन तिवारी, भास्कर पड़लिया, देवेंद्र बिष्ट,हेमु पड़लिया, संजय बिष्ट, कानू बिष्ट, हिमांशु जोशी, ललित आर्य, हरेंद्र चौरसिया, कमल भट्ट, एनके आर्य आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *